फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यौन शोषण के आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Wed, 26 Feb 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यौन शोषण के आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
विज्ञापन
लखनऊ। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी कानपुर के बेकनगंज निवासी मो. नावेद ने वजीरगंज थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि 28 अगस्त 2024 को वजीरगंज की रहने वाली युवती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। छानबीन में पता चला था कि आरोपी नावेद उन्नाव के शुक्लागंज में रहने लगा है। पुलिस वहां पहुंची तो जानकारी मिली कि वह दिल्ली में रहकर काम कर रहा है। मंगलवार को आरोपी थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें