फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी सर्वजीत निषाद।
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में किशोरी से हैवानियत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार के मुताबिक आरोपी सर्वजीत निषाद सीतापुर के रेउसा स्थित भरथा का रहने वाला है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी का बयान दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह का कहना है कि किशोरी ने बयान में एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अन्य युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक वर्ष से आशियाना इलाके में रहकर मजदूरी कर रहा था। किशोरी मंगलवार शाम को बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में आई थी। इसी दौरान उसने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


आशियाना इलाके में मंगलवार रात में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। किशोरी के भाई ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि, पिता ने एक आरोपी के खिलाफ ही दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी के साथ बिल्डिंग में मौजूद चार मजदूरों की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने किसी तरह भीड़ से सभी को निकाला था। किशोरी एक महिला के यहां बच्चों की देखरेख करती है। किशोरी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें