फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या की साजिश रचने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी पुलिस ने सकरा निवासी शिरीश को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। वह काकोरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामविलास रावत की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस ने उसे शनिवार रात रामविलास की रेकी करते हुए पकड़ा। आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, सकरा बेलवा रोड पर आम के बाग में कुछ लोग शराब पी रहे थे। चेकिंग के दौरान शिरीश के पास से तमंचा मिला, जबकि अन्य भाग गए। पूछताछ में शिरीश ने बताया कि रामविलास पर पहले भी हमला हुआ था। हमले के आरोपी अखिल ने उसे तमंचा दिया था। अखिल अपने जीजा और अन्य साथियों के साथ कार से रामविलास की रेकी कर रहा था। रामविलास को तेज किशन खेड़ा गांव जाना था, जहां उनकी हत्या की साजिश थी। हालांकि, रामविलास वहां नहीं जा सके।
वर्ष 2024 में तेजकिशन खेड़ा गांव में आयोजित तिलक समारोह में अखिल ने अपने भाई और अन्य के साथ फायरिंग की थी। उस हमले में रामविलास बच गए थे। गोली लगने से किसान अनंतराम की मौत हो गई थी। रामविलास इस मामले की पैरवी कर रहे थे। इंस्पेक्टर के अनुसार, अखिल दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें