फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल लूटने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Tue, 31 Mar 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी सुरेश मौर्य।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई थाने की पुलिस ने रविवार की रात महिलाओं से मोबाइल लूटने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेश मौर्य निवासी ग्राम खसरवारा, बंथरा के रूप में हुई है। उसे उतरेठिया रेलवे लाइन स्थित शहीद पथ अंडरपास के पास से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बंथरा क्षेत्र में होम्योपैथिक स्टोर पर काम करता है और रुपयों की जरूरत पूरी करने के लिए मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक जांच में सामने आया कि 17 मार्च को सैनिक नगर, तेलीबाग गली नंबर-8 के पास कृतिका श्रीवास्तव से मोबाइल छीना गया। इसकी रिपोर्ट 29 मार्च को दर्ज हुई थी। इसी तरह 17 मार्च को सैनिक नगर कॉलोनी में पूनम तिवारी से मोबाइल लूट लिया गया। इसकी रिपोर्ट 20 मार्च को हुई थी। 11 मार्च 2026 को कृष्णा विहार, पाठकपुरम निवासी श्वेता मिश्रा से मधुरिमा के पास मोबाइल लूटा गया। इसकी रिपोर्ट 29 मार्च को दर्ज कराई गई। पुलिस को पूनम तिवारी से लूट के मामले में सीसीटीवी फुटेज मिले थे। उसी के आधार पर छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें