फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण और जबरन निकाह करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अकरम।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सीतापुर हाईवे किनारे इटौंजा स्थित रॉयल अवध होटल व लॉन में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण कराकर जबरन निकाह करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर शुक्रवार देर रात महिला सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अभी तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

बख्शी का तालाब क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार, सीतापुर नीलगांव की रहने वाली किरन रावत मोटी रकम लेकर धर्मांतरण का रैकेट चलाती है। गिरोह का सरगना अकरम है। आरोप है कि किरन 26 मार्च को उनकी विवाहित बेटी को नौकरी दिलाने के बहाने रायल अवध होटल व लॉन ले गई थी। वहां चौकीदार इश्तियाक और अकरम ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसे अमरोहा ले जाया गया। वहां मौलाना ने जबरन धर्मांतरण करवाया। इसके बाद अकरम ने उसके साथ निकाह कर लिया। इस दौरान पीड़िता ने कई बार भागने की कोशिश की। माैका पाकर पीड़िता ने चोरी-छिपे परिजनों को फोन कर आपबीती बताई।

पीड़िता की मां ने 20 मई को थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर शुक्रवार देर रात मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा सोबरन सिंह ने बताया कि आरोपी अकरम को गिरफ्तार किया गया है। वह अमरोहा के गजरौला में घासीपुरा गांव का रहने वाला है और वेल्डिंग का काम करता है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें