फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अश्लील तस्वीर-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
अश्लील तस्वीर-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन
सरोजनीनगर। मेकअप आर्टिस्ट महिला ने दो युवकों पर ब्लैकमेल कर करीब छह लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उनकी तस्वीर-वीडियो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल किया। तस्वीरें रिश्तेदारों को भी भेज दीं। पीड़िता की तहरीर पर कल्याणपुर निवासी मुकेश मिश्रा और उसके साथी पारा निवासी प्रदीप शुक्ला के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि करीब ढाई वर्ष पहले एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात मुकेश मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि मुकेश ने करीब एक वर्ष पहले सेलेब्रिटी इवेंट में पार्टनर बनाने के नाम पर उनसे निवेश कराया। तीन इवेंट में नुकसान होने के बाद छह माह पहले महिला ने काम बंद करने की बात कही तो आरोपी ने उसकी तस्वीर-वीडियो एडिट कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के सचिवालय में तैनात पति को झूठे आरोप में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें