फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 30 Sep 2026 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घायल आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में राधा की हत्या के मामले में भागे चल रहे आरोपी भोला को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस और स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के मुताबिक, 15 सितंबर को मानसरोवर मार्केट में राधा की ईंट से हत्या कर दी गई थी। राधा की मां की तहरीर पर भोला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि राधा और भोला नशे के आदी थे और दोनों मार्केट के पास खाली दुकान के बाहर ही सोते थे। घटना के बाद से भागे चल रहे भोला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
डीसीपी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 1:30 बजे आशाराम बापू आश्रम रोड स्थित डूडा कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार भोला को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


पूछताछ में भोला ने खुद को उन्नाव के सोहरामऊ के नदौहा गांव का निवासी बताया। उसका कहना है कि राधा उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगती थी। इससे परेशान होकर उसने राधा की हत्या कर दी।

घायल आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें