सहारनपुर में हुए खनन घोटाले को लेकर सीबीआई की ओर से दर्ज नई एफआईआर में नामजद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी केस दर्ज करेगा। ईडी के सूत्रों का कहना है कि वह अभी सीबीआई की एफआईआर का परीक्षण कर रहा है। परीक्षण के बाद मुख्यालय से अनुमति लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
सीबीआई की 30 सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर में दो आईएएस अधिकारियों अजय कुमार सिंह और पवन कुमार को आरोपी बनाया गया है। ये दोनों सहारनपुर में 2012 से 2016 के बीच बतौर जिलाधिकारी तैनात रहे थे। इसके अलावा सीबीआई ने 10 अन्य लोगों को नामजद किया था जिनमें कई पट्टाधारक शामिल थे।