फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइकें बरामद

Thu, 28 May 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी सुमित जायसवाल।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी डालीगंज निवासी सुमित जायसवाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की 11 दो पहिया वाहन बरामद हुए हैं। वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी करता था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सुमित को मड़ियांव पुल के पास से पकड़ा गया। मौके से एक चोरी की बाइक मिली। उसकी निशानदेही पर नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई। ये गाड़ियां मड़ियांव, अलीगंज और विकासनगर से चोरी की गई थीं। सुमित अपने खर्च और शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी कर सस्ते में बेचता था। उसके खिलाफ हसनगंज और वजीरगंज थाने में धोखाधड़ी व चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। हसनगंज पुलिस ने वर्ष 2018 में उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें