फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से श्रमिक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अजीम।
विज्ञापन
मलिहाबाद। क्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि किशोरी कक्षा-8 की छात्रा है। गांव के श्रमिक अजीम ने उससे 22 अप्रैल को दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। डर के कारण किशोरी ने घरवालों को कुछ नहीं बताया। बाद में आरोपी स्कूल आते-जाते उसका पीछा करने लगा। वह छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें भी करता था। परेशान होकर किशोरी ने 28 अप्रैल को परिजनों को सारी बात बताई। किशोरी के पिता ने उसी दिन मलिहाबाद थाने में अजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी किशोरी के परिवार पर सुलह और विवाह का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें