फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंच परिवर्तन पर संघ का जोर, हिंदू समाज में समाप्त हो भेदभाव- नरेंद्र ठाकुर

विज्ञापन
आरएसएस के मीडिया संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर व अन्य पदाधिकार
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर बृहस्पतिवार को राजधानी के होटल में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अब संघ का जोर पंच परिवर्तन पर है। इनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण सरंक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में जाति, भाषा, प्रांत आदि के आधार पर भेदभाव समाप्त होना चाहिए। भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना संघ का उद्देश्य है। संघ की 85 हजार से अधिक दैनिक शाखाएं हैं जो लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहती हैं।

कार्यक्रम में यूजीसी के मुद्दे पर हंगामा
कार्यक्रम में यूजीसी के मुद्दे पर हंगामा हो गया। सवाल उठा कि यूजीसी के मुद्दे पर संघ कोई आंदोलन क्यों नहीं कर रहा। इस पर नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आरएसएस खुद कोई आंदोलन नहीं करता। कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। लोगों ने उनसे पूछा कि बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आरएसएस कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रहा है। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। कहा कि कहा कि यह कोई प्रेस वार्ता नहीं है जिसमें इस तरह से सवाल-जवाब हों। तनावपूर्ण माहौल के कारण मीडिया संवाद बीच में ही समाप्त हो गया।

आरएसएस के मीडिया संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर व अन्य पदाधिकार

आरएसएस के मीडिया संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर व अन्य पदाधिकार

आरएसएस के मीडिया संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर व अन्य पदाधिकार

आरएसएस के मीडिया संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर व अन्य पदाधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें