फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी जुबैर।
विज्ञापन
दुबग्गा। युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने के मामले में मुख्य आरोपी जुबैर को पारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने चार जून को पारा थाने में जुबैर और उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पहले जुबैर ने करन नाम बताकर दोस्ती की। उसने शादी का झांसा दिया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे। बाद में जुबैर और उसके परिजनों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर पीटा गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। जलालपुर चौकी प्रभारी गौरव सिंह के अनुसार, शनिवार को जुबैर को दुबग्गा-अवध मार्ग से गिरफ्तार किया गया। जुबैर ऑटो चालक है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें