फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरौनी बनाने के नाम पर लेखपाल कर रहे धन उगाही, जांच के आदेश

Sun, 17 Sep 2023 04:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कर्मचारियों से काम करवा रहे लेखपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। घरौनी बनाने के नाम लेखपालों की अवैध वसूली थम नहीं रही है। लेखपाल निजी कर्मचारी रखे हुए हैं, जिनके माध्यम से रक्बा बढ़ाने तो किसी को गुपचुप दूसरे की जमीन की घरौनी देने की बात कह वसूली की जा रही है। ऐसा ही एक मामला तहसील क्षेत्र के पूरे पवारन मजरे धूता ग्राम पंचायत का सामने आया है।
विज्ञापन

गांव निवासी फूल सिंह ने जिलाधिकारी से ग्राम पंचायत के लेखपाल शंकरलाल की शिकायत की है। आरोप है कि लेखपाल और उसके निजी कर्मचारी लोगों से घरौनी बनाते समय अंश बढ़ाने के नाम पर 500 से 3000 रुपये तक वसूली कर रहे हैं। डीएम ने एसडीएम से जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट मांगी है। वहीं लेखपाल ने बताया कि मेरा कोई निजी कर्मचारी नहीं है। स्वयं काम करता हूं। रुपया मांगने का आरोप झूठा है। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि लेखपाल पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें