फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: झपकी आने से डिवाइडर में घुसी थी स्कॉर्पियो,कारोबारी व परिवार के दो सदस्यों की मौत

Thu, 11 Jun 2026 12:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हादसे में कारोबारी व परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई जबकि आठ परिजन घायल हो गए। परिजन जम्मू-कश्मीर घूमकर घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार व मृत अबूबकर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर घूमकर घर लौट रहे लखनऊ निवासी एक परिवार की स्कॉर्पियो एक्सप्रेसवे गंगा पर डिवाइडर में जा घुसी। नींद की झपकी के कारण हुए इस हादसे में लखनऊ निवासी चमड़ा कारोबारी अबू बकर (40), उनकी भाभी हिना (28) और भांजी जुनैरा (15) की मौत हो गई। कारोबारी की पत्नी, भाई व परिवार के छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त अबू बकर खुद की गाड़ी चला रहे थे।

विज्ञापन


हादसाग्रस्त गाड़ी के पीछे चल रही कार में सवार प्रत्यक्षदर्शी तौकीर ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। उनका कहना है कि आगे चल रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक घायल ने भी पुलिस को बताया कि चालक को झपकी आने पर घटना हुई। घायलों में शामिल अबु बकर के भाई उमर ने बताया कि वह और उनका परिवार चौक के नक्खास के शीरमाल वाली गली में रहता है। बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने पर वे परिवार संग गाड़ियों से एक जून को जम्मू-कश्मीर गए थे।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर दान प्रकरण में नया मोड़, एक और महंत की एंट्री, बोले- मन में संदेह पैदा हो रहा; मिले ये संकेत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'विभाग से जुड़ी जानकारी मुझे टीवी चैनल से मिलती है', ऊर्जा मंत्री ने यूपीपीसीएल चेयरमैन को लिखा पत्र
विज्ञापन


मंगलवार रात सभी वहां से निकल गए थे और बुधवार सुबह हादसा हो गया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हादसा अमरोहा के थाना सैदनगली में हुआ, मगर संभल के कैलादेवी थाने की पुलिस पहले पहुंच गई। घायलों को संभल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में अबु बकर की पत्नी कुलसुम (38), भाई मोहम्मद उमर (32), भांजी सिदरा (14), भांजी हनिया (2), हिना के बेटे मोहम्मद (4) और अफ्फान हैं। इसके अलावा अफीफा (7), हामना (10) भी घायल हुए हैं, जिनका हताहतों से रिश्ता स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूचना मिलते ही घर में पसरा मातम
अबु बकर के घर में हादसे की सूचना पहुंचते ही मातम पसर गया। पड़ोसी उनके घर पहुंचे। वे लोगों को ढाढ़स बंधाने लगे। घरवालों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। सभी एक दूसरे को संभालते नजर आए। घर पर मौजूद परिवार वालों ने मीडिया से बातचीत करने से इन्कार कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य दिन में ही संभल के लिए रवाना हो गए हैं। सभी लोगों को मृतकों की बॉडी आने का इंतजार है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें