फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाइक सवार को बचाने में पलटी मंत्री के काफिले की गाड़ी, तीन जख्मी

Wed, 27 Jun 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
यूपी के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सूबे के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी की सुरक्षा में लगी स्कॉर्ट लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में स्कॉर्ट पर सवार एक हेड कांस्टेबल समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें हेड कांस्टेबल को गंभीर रूप से चोटें आईं हैं, जबकि चालक व होमगार्ड को मामूली रूप से जख्मी हुए।

विज्ञापन


जानकारी पर मंत्री घटनास्थल पर ही काफी देर तक रुके रहे। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, तब कहीं जाकर मंत्री गंतव्य को रवाना हुए।

मंगलवार दोपहर बाद रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रहे राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी की सुरक्षा में लगी स्कॉर्ट कठवारा गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसमें गाड़ी में सवार हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल, होमगार्ड जयराम और चालक घायल हो गए। इसमें हेड कांस्टेबल को गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक व होमगार्ड को मामूली चोटें आईं। हादसे की जानकारी पर मंत्री घटनास्थल पर ही रुक गए। जानकारी पाकर एसओ रावेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए भेजा गया लखनऊ

- फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष रावेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर बाद रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रहे राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी की सुरक्षा में लगी स्कॉर्ट कठवारा गांव के पास हाईवे पर बने कट के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को लखनऊ भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें