गिरफ्तार किया गया बदमाश मेसी।
- फोटो : amar ujala
मुठभेड़ की सूचना पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुजीत पांडेय मौके पर पहुंचे। बताया कि घायल अजय विक्रम सिंह के खिलाफ बरेली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वह राजधानी में अपने साथी सुमित के साथ रहकर वारदात अंजाम दे रहा था। गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में तहकीकात की जा रही है। दोनों बदमाशों ने आलमबाग इलाके में भी लूट की वारदात अंजाम दी थी।
पुलिस टीम को इनाम
पुलिस महानिरीक्षक ने मुठभेड़ में बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। टीम में प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक रुद्रप्रताप त्रिपाठी, मो. आरिफ, आरक्षी विमल, प्रवीण, विजय कुमार पाल, विकास , सुशील व राहुल शुक्ला शामिल थे।