बाराबंकी के कोटवाधाम में हुए एक सड़क हादसे में श्रद्घालुओं से भरी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं व बच्चों सहित करीब 20 लोग घायल हो गए। घटना से चीखपुकार मच गई।
डीसीएम श्रीसमर्थ साहेब जगजीवन दास साहेब बड़े बाबा के जन्मोत्सव समारोह से श्रद्घालुओं को लेकर वापस लौट रही थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सभी श्रद्घालु गोंडा जिले के थे। उन्हें ग्रामीणों की मदद से डीसीएम से बाहर निकाला गया और उपचार के सिरौलीगौसपुर ले जाया गया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।