फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में जीप और ट्रक की भिडंत में 11 घायल, आठ रेफर

Wed, 30 Oct 2019 08:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
हादसे के बाद जीप का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मुंशीगंज के कस्बे में बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीप सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आठ की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


गौरीगंज तहसील में तैनात पूरे दर्जिन निवासी राकेश कुमार गुप्ता को बेटे के मुंडन संस्कार के लिए विंध्याचल जाना था। बुधवार सुबह राकेश कुमार की पत्नी साधना गुप्ता (38), दो वर्षीय पुत्र अभि गुप्ता, भाई धर्मेंद्र कुमार गुप्ता (20) घर से जीप से निकले और अपने रिश्तेदार को लेने के लिए थाना क्षेत्र मुसाफिरखाना के गांव पिंडारा गए।

वहां से विजय कुमार गुप्ता (38), सुमन (35), इशिका (8), मुकेश कुमार (22), पुष्पा (25), शिव शंकर गुप्ता (56) और पांच माह की बेटी काव्या के साथ विंध्याचल के लिए निकले। जीप थाना क्षेत्र मुंशीगंज चौराहे पर जैसे ही पहुंचे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना में चालक सहित जीप सवार 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथामिक उपचार के बाद साधना, धर्मेंद्र गुप्ता, अभि, सुमन, इशिका, मुकेश कुमार, शिव शंकर गुप्ता और चालक मंजेश कुमार की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना  ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें