फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से भिड़ी तेजरफ्तार बस, 10 यात्री घायल, एक की मौत

Thu, 17 Jun 2021 11:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के बसखारी इलाके में नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर में नेशनल हाइवे पर गुरुवार सुबह ट्रेलर से हुई भिड़ंत में परिवहन निगम की बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए व एक महिला यात्री की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राज्य परिवहन निगम की एक बस गुरुवार सुबह अकबरपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। बसखारी के निकट सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में बस ने करीब साढ़े 4 बजे करीब टक्कर मार दी। बस की स्पीड तेज थी।

टक्कर के चलते हुई आवाज और चीख पुकार सुन कर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। लोग घरों से निकलकर बचाव के लिए दौड़ पड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुई महिला को किसी तरह से बाहर निकाल तत्काल बसखारी सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान मऊ जनपद निवासी अनु राय (42) के रूप में हुई है। बस में सवार 10 अन्य यात्री भी घायल हो गए जिन्हें आजमगढ़ के अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस चालक भी घायल हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें