फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो-कार में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत!

Sat, 14 Feb 2015 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतरिख (बाराबंकी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी के नानमऊ गांव के पास गुरुवार रात एक बेकाबू कार ने तिलक समारोह से लौट रहे आठ लोगों से भरी बोलेरो को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चालकों समेत पांच घायल हो गए। घायलों में मृतक के दो बेटों समेत परिवार के चार लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृतक के एक बेटे की हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे पूरन मजरे गढ़ी खारिकापुर निवासी राम आशीष (45) पुत्र राम सुमिरन अपने दो बेटों लवकुश (14) व अमन (10) के साथ बोलेरो से एक तिलक समारोह में पाटमऊ गए थे। बोलेरो में चालक विनोद सिंह समेत समेत आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात 12 बजे घर लौटते समय नानमऊ के पास नहर पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक कार ने बोलेरो में टक्कर मार दी जिससे बोलेरो सवार चालक विनोद सिंह, राम आशीष, लवकुश व अमन आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, हादसे में कार चालक कोठी निवासी विजय सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद तिलक समारोह से दूसरे वाहन से लौट रहे परिवारीजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राम आशीष की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गम में बदला खुशी का माहौल

वहीं, उसके पुत्र अमन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि, राम आशीष के साढ़ू शिव शंकर शुक्ला मूलरूप से ग्राम अमसेरुआ के निवासी है और पूरे परिवार के साथ पंजाब में रहते हैं।

शिवशंकर अपनी पुत्री वीना की शादी पूरेपूरन गांव अपने साढ़ू राम आशीष के घर से ही कर रहा है। गुरुवार को सब लोग बीना का तिलक लेकर पाटमऊ निवासी शिवशंकर पुत्र श्रीकांत के यहां गये थे। वापस आते समय देर रात में यह हादसा हुआ है।

बेटी के तिलक की तैयारियों को लेकर परिवार का हर सदस्य काफी खुश था। बीना के परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। पलभर में उनकी खुशी मातम में बदल गई।

राम आशीष की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बीना समेत परिवार के हर एक सदस्य का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोगों ने घर पहुंचकर ढांढस बंधाया।

घटना पर सतरिख थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब बारह बजे बोलेरो व कार में टक्कर होने से राम आशीष की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार का चालक का भी उपचार चल रहा है। दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें