फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूआईडीएआई की सुरक्षित पहचान सत्यापन सेवाओं में लाएं तेजी

विज्ञापन
ख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चंद्र वर्मा ने दिए निर्देश।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चंद्र वर्मा ने शुक्रवार को प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने निर्देश दिया कि संस्थाएं यूआईडीएआई की डिजिटल एवं सुरक्षित पहचान सत्यापन सेवाओं को अपनाएं, जिससे नागरिकों को बेहतर एवं विश्वसनीय सेवाएं प्राप्त हो पाएगी।
विज्ञापन

आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संवाद किया। आधार नामांकन और अपडेट सेवाओं से संबंधित उनकी समस्याएं सुनीं। क्षेत्रीय कार्यालय के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि आधार संबंधित सेवाओं के निवारण के लिए https://generatetoken.page/index.html पर लॉग इन या क्यू आर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है।

राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित ए आई ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव में भी हिस्सा लिया जहां उन्होंने आधार ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सात कंपनियों के प्रतिनिधियों को ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें