लखनऊ। दुबग्गा के शाहपुर भमरौली गांव में शनिवार देर शाम झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एसी मैकेनिक राजू पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उनके हाथ व पैर की हड्डी टूट गई।
भमरौली गांव निवासी राजू फ्रिज व ऐसी का मैकेनिक हैं।
शनिवार रात 9 बजे पड़ोस में किराना दुकान से राशन लेने गए थे। तभी पड़ोस के युवक मोनिस को पांच अज्ञात युवक बेरहमी से पीट रहे थे। राजू ने उनकी मदद के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी- डंडों से उनपर हमला कर दिया। शोर होने पर ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग गए। हमले में राजू का बांया पैर और हाथ की हड्डी टूट गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू की तहरीर पर दुबग्गा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में लगी है।