फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी से छह शहरों के बीच एसी बसें कल से

विज्ञापन
एसी बस चलने से सफर होगा आसान। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
आलमबाग बस अड्डे से छह शहरों के लिए 18 वॉल्वो बसें रविवार से दौडे़ंगी। यह फैसला परिवहन निगम प्रशासन ने लिया है। टिकटों की बुकिंग शनिवार से शुरू होगी। चिह्नित रूटों पर बसों की समयसारिणी व किराया तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अफसरों ने बताया कि यात्री बसों में सीटों की एडवांस व तत्काल में बुकिंग शनिवार से शुरू होगी।
बुकिंग बस अड्डे के टिकट काउंटर या यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट से कराई जा सकती है। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि बसों की समयसारणी का ब्यौरा शनिवार को ऑनलाइन हो जाएगा।
आलमबाग से प्रयागराज के लिए सात बसें चलेंगी। ये बसें सुबह छह बजे, साढ़े सात बजे, 8.40 बजे, 11 बजे, शाम छह, सात व आठ बजे चलेंगी, जिनका किराया 561 रुपये होगा। वाराणसी के लिए तीन बसें चलेंगी।
विज्ञापन

यह सुबह आठ बजे, शाम चार बजे व रात 11 बजे चलेंगी। किराया 839 रुपये होगा। देहरादून के लिए दो बसें चलेंगी, किराया 1165 रुपये होगा, बसें रात 11.30 बजे चलेगी और वापसी में शाम 6.30 बजे रवाना होगी।
ऐसे ही काठगोदाम के लिए दो बसें चलेंगी, जिनका किराया 701 रुपये होगा, बस रात 11.30 बजे चलेगी तथा वापसी में शाम छह बजे रवाना होगी।
दिल्ली के लिए दो बसें चलेंगी, किराया 1150 रुपये होगा तथ यह दोपहर एक बजे चलेगी। आगरा के लिए दो बसें चलेंगी, किराया 650 रुपये रहेगा तथा बसें रात दस व ग्यारह बजे चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें