फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी

Sat, 22 Aug 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम नें लखनऊ से बहराइच के लिए शुक्रवार से एक जोड़ी एसी बस सेवा की शुरू कर दी। यह बस रोज सुबह सात बजे कैसरबाग बस अड्डे रवाना होगी और 10 बजे बहराइच पहुंचेगी।
विज्ञापन


बहराइच से यह बस 12 बजे चलकर 3 बजे कैसरबाग पहुंचेगी। पुन: शाम 5 बजे रवाना होकर 7 बजे बहराइच पहुंच जाएगी। राजधानी से बहराइच के लिए 164 रुपये किराया देना होगा। रास्ते में यह बस बाराबंकी और कैसरगंज रुकेगी।

राजधानी से इन दोनों जगहों का किराया 38 और 118 रुपये तय किया गया। कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि इस रूट पर दो बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन


दूसरी बस का पंजीकरण होने के बाद उसका संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। इन बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी सुविधा भी दी जाएगी। इधर, कैसरबाग से काठगोदाम के लिए शुक्रवार को पहली साधारण बस सेवा दोपहर 12 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें