फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बोगियों में बढ़ेगा तापमान, गर्मी में छूट जाएंगे पसीने, कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास

Wed, 24 Mar 2021 06:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इस पर लगाम लगाने के उद्देश्य से एसी बोगियों का तापमान बढ़ाने की तैयारी है। इसे दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ाया जाएगा। 25 डिग्री से बढ़ाकर 28 तक कर दिया जाएगा। वहीं एसी में हेपा फिल्टर लगाए जाएंगे। इसके लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी रेलवे जोनों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली, मुम्बई, केरल जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से मिल रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्घि हो रही है। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने विशेष सर्तकता बरतनी शुरू कर दी है। इसमें एक ओर जहां चारबाग व लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच के लिए मेडिकल की टीमें डटी हुई हैं, जो लगातार दिल्ली, मुम्बई से आने वाले यात्रियों की सैंपलिंग कर रही हैं। वहीं अब एसी कूलिंग को लेकर भी तैयारियां कर ली गई हैं। उत्तर, पूर्वोत्तर, उत्तर मध्य, पूर्व सहित कई रेलवे जोनों की ओर से कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए एसी बंद करने के बाबत प्रस्ताव बोर्ड भेजा गया था। पर, उसकी फीजिबिलिटी जांचने के बाद यह तय हुआ कि एसी बंद करने से गर्मी में यात्रियों का सफर दूभर हो जाएगा। जिसके बाद एसी कूलिंग कम करने यानी तापमान बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एसी में हेपा फिल्टर लगाए जाएंगे, जिससे कोरोना फैलने पर लगाम लगेगी। अधिकारियों ने बताया कि हेपा फिल्टर लगने से बारीक से बारीक कणों को भी रोका जा सकेगा। अभी ट्रेनों की एसी बोगियों में 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रखा जाता है, जिसे बढ़ाकर 28 डिग्री तक किया जाएगा।

यात्री बोले, छूट जाएंगे पसीने
ट्रेन की एसी बोगियों का तापमान बढ़ाने को लेकर यात्रियों में नाराजगी है। यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि गर्मी के चलते वैसे ही सफर मुहाल हो रहा है। ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें आती रहती हैं। वहीं अब तापमान भी बढ़ाकर अगर 28 डिग्री कर दिया जाएगा तो गर्मी में पसीने छूट जाएंगे। रेलवे यात्री सुविधाएं लगातार कम कर रहा है, लेकिन किराए में कोई छूट नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


डिपो में हर ट्रेन का होगा सेनेटाइजेशन
ऐशबाग कोचिंग डिपो में ट्रेनों की मेंटीनेंस व सफाई के साथ-साथ आने वाली हर गाड़ी का सेनेटाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए केमिकल इस्तेमाल किए जाएंगे। इतना ही नहीं, जिन गाड़ियों की सिर्फ सैलून साइडिंग में साफ-सफाई होती है, उनमें भी सेनेटाइजेशन का छिड़काव किया जाएगा। इससे संक्रमण की आशंका कम हो जाएगी।

उधर, इस संबंध में उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ट्रेनों से लेकर स्टेशन तक पर सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशन पर मास्क चेकिंग अभियान, सेनेटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग हो रही है। वहीं ट्रेनों की एसी बोगियों में तापमान को बढ़ाया जाएगा। इसे दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा दिया जाएगा, जिससे संक्रमण की आशंका घट जाएगी। वहीं एसी में हेपा फिल्टर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें