होली के रंग कविताओं के संग... शीर्षक से बुधवार की शाम अयोध्या के कोहिनूर पैलेस में काव्य कैफे का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रारंभ शाम 6 बजे होगा।
काव्य कैफे में तमाम नामचीन कवि अपनी कविताओं से लोगों का मनोरंजन करेंगे। काव्य कैफे में प्रवेश निशुल्क है, बशर्ते कवियों की मशहूर रचनाओं को सुनने के लिए लोगों को कोविड-19 की एडवायजरी का पालन करते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता का ध्यान रखना होगा।
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। काव्य कैफे शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगा। काव्य कैफे में मशहूर कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, गौरव सिंह चौहान, हेमंत पांडेय, अमन अक्षर, शिखा सिंह और दमदार बनारसी कविता पाठ करेंगे।
ये हैं प्रायोजक: काव्य कैफे के आयोजन में ब्रिज डायबिटीज फाउंडेशन सिविल लाइन, आनंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मछली मंडी नियावां, चंद्रा ऑटो मोबाइल फैजाबाद, डॉक्टर जसप्रीत सिंह अलख मेडिकल एंड डेंटल केअर, जय बालाजी शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान मड़ना फैजाबाद, श्री कृष्णा आरटीएस यादव महाविद्यालय रुदौली, रामनेवाज सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बंवा कुमारगंज, सम्राट इंटर कॉलेज चकपान गोंडा, परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय विद्याकुंड अयोध्या, केआरसी बिवरेज कंपनी सोहावल, श्री रामफेर शिवफेर महाविद्यालय नीमड़ी व बलरामपुर चीनी मिल यूनिट रौजागाव सहयोग कर रहे हैं।