फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में एक तरफ कुआं तो दूसरी ओर खाई'

Sat, 19 Apr 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं के सामने एक तरफ कुआं है तो दूसरी ओर खाई।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा को कुआं और प्रादेशिक पार्टियों को खाई बताते हुए कहा कि ऐसे हालात में कांग्रेस ही सबसे अच्छा विकल्प है।

सिंघवी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मोदी हिटलर व मुसोलिनी जैसे ही हैं। भाईचारा, मेलजोल व गंगा-जमुनी तहजीब जैसे शब्द भाजपा व मोदी के शब्दकोश में नहीं हैं।

मोदी पर जब उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, जसवंत सिंह, लालजी टंडन, कलराज मिश्र, मुरली मनोहर जोशी को ही भरोसा नहीं है तो देश और जनता उनके ऊपर कैसे भरोसा कर सकती है।
विज्ञापन

गुजरात मॉडल कुछ है ही नहीं

मोदी जिस गुजरात मॉडल की बात करते हैं, वह असल में केवल झूठ का गुब्बारा है। जहां तक विकास का सवाल है तो एनडीए के मुकाबले यूपीए-1 व यूपीए-2 का ही कार्यकाल अच्छा रहा है।

सपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में 115 दंगे हो गए। प्रदेश में मनरेगा भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

केंद्र सरकार गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा योजना लेकर आई लेकिन प्रदेश सरकार उसे लागू नहीं कर रही है। जनहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

बहुमत मिला तो राहुल पीएम

सिंघवी ने कहा कि अगर कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। हालांकि नतीजे आने के बाद इस पर अंतिम फैसला पार्टी सांसद करेंगे।

कांग्रेस पहले से प्रधानमंत्री घोषित कर उन सांसदों को अपमानित नहीं करना चाहती जो चुनाव जीतकर आते हैं।

इस संबंध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एआईसीसी में बयान दिया था कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला सांसद करते हैं।

हालांकि उन्होने जल्द ही यह भी बयान दिया कि अगर सांसद चाहेंगे तो वह प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।
विज्ञापन

शाह व आजम एक जैसे

सिंघवी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह व सपा सरकार के मंत्री मो. आजम खां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही सांप्रदायिकता व विभाजन की राजनीति करते हैं।

अमित शाह पर पाबंदी हटा लिए जाने के सवाल पर सिंघवी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की सीटों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे भविष्यवाणी नहीं करते हैं।

कांग्रेस हमेशा से सिद्धांतों व विचारधारा की राजनीति करती आई है। सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा प्रियंका वाड्रा पर किए गए ट्वीट पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह झूठा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें