फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस की पेशकश करने पर सपा प्रत्याशी की होगी जांच

Mon, 21 Apr 2014 03:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा की उमर उजाला के रिपोर्टर को रुपए देने की पेशकश की जांच के आदेश एसएसपी ने दे दिए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने एएसपी पूर्वी को एक पत्र भेजकर जांच करने का आदेश दिया है। अब एएसपी पूर्वी पत्रकार नीरज अम्बुज का बयान लेंगे।

गौरतलब है कि शनिवार को सपा प्रत्याशी प्रो. अभिषेक मिश्र के चुनावी दफ्तर में अमर उजाला के पत्रकार को घूस देने की कोशिश की गई थी।

कार्यक्रम की कवरेज के लिए पहुंचे संवाददाता की तरफ हजार रुपये के नोटों की एक गड्डी बढ़ाई गई।

पूछने पर कहा गया-‘पेट्रोल का खर्चा समझकर रख लीजिए’। संवाददाता ने सख्ती से मना किया तो बात संभालने के लिए उसके सामने मिठाई परोस दी गई।

समाजवादी पार्टी के कैसरबाग कार्यालय पर शनिवार को एक बैठक थी। संभल से आए एक नेता कार्यकर्ताओं को चुनावी दांव-पेंच समझा रहे थे।

इसी दौरान वहां अमर उजाला संवाददाता भी पहुंचा। नेताजी को सुनने के बाद कुछ और जानकारी चाही तो मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसके लिए लोकसभा प्रत्याशी प्रो. अभिषेक मिश्र के चुनावी कार्यालय 6-ए राजभवन पर चलना पड़ेगा।

इसके बाद मीडिया प्रभारी देवी बख्श सिंह चौहान के साथ संवाददाता राजभवन के पास वाले कार्यालय पर आ गया।

यहां बड़े अदब के साथ संवाददाता को एक ऐसे कमरे में बैठाया गया, जहां पहले से ही तीन और नेता मौजूद थे। मीडिया प्रभारी ने उनमें से दो को बाहर जाने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर संवाददाता को सटे हुए छोटे कमरे में ले गया। यहां सपा के ही एक दूसरे नेता ने हजार के नोटों की गड्डी निकाली और संवाददाता की ओर बढ़ाई।

भौचक्के संवाददाता ने इसकी वजह पूछी तो मीडिया प्रभारी ने कहा ‘मंत्री जी (प्रो. अभिषेक मिश्र) ने आपको देने के लिए कहा था। आपसे आग्रह है कि खबरों में थोड़ा समझ लीजिए।’

‘संवाददाता ने जब इस हरकत पर नाराजगी जताई तो रुपये देने वाले नेता ने कहा ‘दिन भर दौड़ते हैं, पेट्रोल का खर्चा समझकर रख लीजिए...।’

इस पर संवाददाता ने जवाब दिया कि पेट्रोल के लिए तो हमारी कंपनी हमें भुगतान करती है। इस मेहरबानी की जरूरत नहीं है और वहां से उठकर चला आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें