फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभिजीत दीपके का एलान, अब पीछे नहीं हटेंगे युवा; कई संगठनों ने ईको गार्डन में किया विरोध-प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2026 10:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आइसा, कॉकरोच जनता पार्टी समेत कई युवा संगठनों ने राजधानी के ईको गार्डन में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिजीत दीपके ने एलान किया कि अब युवा पीछे नहीं हटेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके धरने पर बैठे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के बैनर तले शुक्रवार को ईको गार्डन में युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युवा अब पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन


प्रदर्शन में विभिन्न जिलों से करीब चार हजार युवा जुटे थे। शुरुआत में भीड़ दिशाहीन दिखी, लेकिन अभिजीत दीपके के आने से उसे दिशा मिली। अभिजीत ने सड़क पर धरना दिया और छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। 

साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व तय करने की बात कही। अभिजीत ने युवाओं से 20 जून को दिल्ली में होने वाले अगले प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। उन्हें देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी, जिससे समर्थकों को सुरक्षा घेरा बनाए रखना मुश्किल हुआ।
विज्ञापन


आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने कहा कि सरकार के दमन के बावजूद युवा एकजुट हुए हैं। उन्होंने लाखों खाली पदों को भरे जाने तक लड़ाई जारी रखने का एलान किया। आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा और रोजगार की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। अध्यापक सुनील यादव ने समयबद्ध और पारदर्शी परीक्षा कराने को सरकार की जिम्मेदारी बताया। प्रतियोगी छात्र अखिलेश ने खाली पदों और पेपर लीक पर सरकार को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें