फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राहुल के गढ़ में स्टिंग करेंगे विश्वास

Wed, 29 Jan 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. कुमार विश्वास ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी संसदीय क्षेत्र के हर गांव से एक व्यक्ति को राज्यसभा भेज दें या फिर किसी अन्य पद से नवाज दें, चुनाव के नतीजे नहीं बदलने वाले हैं।

विश्वास ने दावे के साथ कहा कि अमेठी में युवराज की हार तय है।

युवराज अपनी नाकामी को स्वीकार करते तो जनता में उनके प्रति स्नेह बढ़ता। डॉ. विश्वास मंगलवार को अमेठी में मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनसे मुझसे इतनी सहम गई है कि कल तक पार्टी में उपेक्षित डॉ. संजय सिंह को राज्यसभा भेज दिया। मेरे आने से समीकरण बदले हैं। जनता इस बदलाव की वजह बखूबी समझ रही है।
विज्ञापन


यहां भी दिल्ली का फॉर्मूला
‘आप’ लोकसभा चुनाव में दिल्ली की तर्ज पर अमेठी के प्रत्येक गांव में स्टिंग ऑपरेशन चलवाएगी। शराब, कंबल, रुपया, साड़ी आदि बांटने वालों को पार्टी कार्यकर्ता पकड़ेंगे और चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।

विश्वास ने कहा कि सलोन तहसील के सूची कस्बे के बगल एक गांव में आजादी के बाद आज तक बिजली नहीं आई है। यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन


जो अमेठी की नुमाइंदगी कर यहां की बदहाली को नहीं बदल पाया वह देश को कैसे संभालेगा।

डॉ. कुमार ने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं राजनीति बदलने आया हूं। हमने विमर्श बदल दिया है। सभी पार्टियों को अपने एजेंडे में बदलाव करना होगा।

बाबा हरदेव रहे साथ
सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी व राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव रहे बाबा हरदेव ने मंगलवार को पूरे दिन डॉ. कुमार विश्वास के साथ जन संपर्क कर समर्थन मांगा। प्रेसवार्ता के दौरान बाबा हरदेव ने कहा कि आज लोकतंत्र में लोक अलग हो गया है। तंत्र सरकार होकर रह गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें