आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग ASAP गैस की कीमत और किल्लत के खिलाफ केसर बाग स्थित स्वास्थ्य भव
आप ने उठाई रसोई गैस संकट से जूझ रहे छात्रों की आवाज
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की छात्र विंग एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स की ओर से सोमवार को रसोई गैस आपूर्ति संकट को लेकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही डीएम के माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र सौंपा गया।
छात्रविंग के प्रदेश महासचिव अनित रावत ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कहा कि गैस किल्लत से छात्र भूखे रहने को मजबूर हैं। छात्रों के पास न तो स्थायी गैस कनेक्शन है और न ही कोई अन्य विकल्प। इससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मांगपत्र में छात्रों के लिए अलग से रसोई गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। साथ ही दो से तीन किलो के छोटे गैस सिलिंडर सस्ती और निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। हर शहर में हेल्पलाइन नंबर जारी करने व विश्वविद्यालयों एवं छात्रावासों में सामुदायिक रसोई शुरू करने की मांग भी की गई है।
आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग ASAP गैस की कीमत और किल्लत के खिलाफ केसर बाग स्थित स्वास्थ्य भव