फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Violence: भाजपा द्वारा प्रायोजित है संभल हिंसा... आप सांसद संजय सिंह ने लगाया आरोप

Mon, 25 Nov 2024 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आप सांसद संजय सिंह ने बयान दिया है कि संभल में हुई हिंसा भाजपा व योगी सरकार द्वारा प्रायोजित है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने संभल हिंसा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संभल में हुई हिंसा भाजपा और योगी सरकार द्वारा प्रायोजित है।
विज्ञापन


मीडिया को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा की यही नीति है। अमित शाह का लड़का दुबई के शेखों के साथ हजारों करोड़ का धंधा करेगा और यूपी का बेरोजगार नौजवान धर्म के नाम पर झगड़ा करेगा। भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि संभल की हिंसा 'भारतीय झगड़ा पार्टी' और योगी सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा है।
 

मस्जिद के सर्वे पर बवाल, हिंसा में पांच लोगों की मौत, इंटरनेट सेवा बंद
संभल शहर की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची तो संभल में बवाल हो गया। रविवार सुबह अचानक टीम के आने पर जुटी भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। बवाल में घिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए संभल में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें