लखनऊ। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश में 27000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के खिलाफ चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सहपुरवा, बीकेटी के प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। सांसद ने स्कूलों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही।
उन्होंने बच्चों और अविभावकों के साथ ढाई किलोमीटर दूर विलय किए गए नए स्कूल तक पदयात्रा की। इस अवसर पर उनकी समस्याओं पर बातचीत भी हुई। यात्रा के दौरान रास्ते में विजी रोड, जंगल, बंदर आदि भी मिले, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। संजय सिंह ने कहा कि जिन मासूम बच्चों के पैरों में चप्पल तक नहीं है, वह ढाई किलोमीटर पैदल कैसे चल कर जाएंगे। जबकि आरटीई एक्ट कहता है कि एक किलोमीटर के दायरे में ही सरकारी स्कूल होना चाहिए। स्थानीय महिला ने उनसे अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए यहां वच्चे एडमिशन कराने के लिए तैयार थे, लेकिन बच्चों को एडमिशन से मना कर दिया गया। दलित शोषित और पिछड़ी जाति के लोगों के साथ यह भेदभाव है। उन्होंने कहा कि स्कूल बचाओ अभियान के जरिए पाटी पूरे प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी। बंद होने वाले स्कूलों को खुलवाने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पाटी की ओर से मांग उठाई गई कि बंद किए गए सभी प्राथमिक विद्यालयों को दोवारा खोला जाए। स्थानीय स्तर पर ही बच्चों को शिक्षा पाप्त करने की सुविधा दी जाए तथा नए स्कूल खोलने व शिक्षकों की भतीं की जाए। दौरे में पदेश अध्यक्ष राजेश सिंह अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल, प्रिंस सोनी, नीलम आदि उपस्थित रहे।