फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: आप सांसद पर दर्ज केस में आरोपी ने किया समर्पण... रिहा किया गया, कोर्ट नहीं पहुंचे संजय सिंह

Mon, 11 Nov 2024 09:30 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

आप सांसद संजय सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। उनके वकील की ओर से दी गई हाजिरी माफी की अर्जी कोर्ट ने मंजूर कर ली। वहीं, आरोपी को भी रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ विचाराधीन आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरोपी हसनपुर गांव के अब्दुल हई ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपी को फर्जी केस में फंसाए जाने की बात कही।

विज्ञापन


वहीं, अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने आरोपी की जमानत अर्जी का विरोध किया। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर रिहा करने का आदेश दिया है। सांसद संजय सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। उनके वकील की ओर से दी गई हाजिरी माफी की अर्जी कोर्ट ने मंजूर कर ली।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी: 16-17 नवंबर को हिंसा होने की बात कही, एसपी बोले- हमारी सुरक्षा अभेद्य
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से संत समाज में रोष, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- संतों से मांगें माफी
विज्ञापन


मामले में अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। पंचायत चुनाव के दौरान 13 अप्रैल, 2021 को हसनपुर गांव में बिना अनुमति सभा करने के आरोप में पुलिस ने बंधुआकला थाने में सांसद संजय सिंह व उनके कई समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अमेठी की पूर्व विधायक पर दर्ज केस में नहीं आया गवाह
अमेठी की पूर्व भाजपा विधायक गरिमा सिंह पर दर्ज केस में सोमवार का अभियोजन पक्ष का गवाह कोर्ट में गवाही देने नहीं आया। मामले में अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। छह फरवरी, 2007 को बिना अनुमति जुलूस निकालने के आरोप में अमेठी जिले के गौरीगंज थाने में पूर्व विधायक गरिमा सिंह व उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें