फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBC 3.0: आप सांसद संजय सिंह बोले- निवेश के नाम पर सरकार ने जनता को फिर दिखाए झूठे सपने

Sat, 04 Jun 2022 12:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि सरकार निवेश के वादे कर जनता को गुमराह करने का काम करती है।
जनता को झूठे सपने दिखाए जाते हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि निवेश के नाम पर प्रदेश की जनता को एक बार फिर से झूठे सपने दिखाए हैं।

विज्ञापन


सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के नाम पर खर्च कर दिया। पीएम से लेकर सीएम तक ने हवा-हवाई वादे करके जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है।

सांसद ने कहा कि वर्ष 2018 में सरकार ने इसी तरह से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी किया था। इस पर 65.15 करोड़ रुपये सिर्फ सजावट पर खर्च किए गए थे लेकिन एक भी निवेश का प्रस्ताव जमीन पर नहीं उतरा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार इस बार भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए 80 हजार करोड़ मूल्य की 1406 परियोजनाओं को साकार करने का झूठा सपना दिखा रही है।

इससे पहले वो पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 61.8 हजार करोड़ रुपये की 81 परियोजनाएं और दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 67 हजार करोड़ रुपये की 290 परियोजनाओं में निवेश का दावा किया गया था। पर वह निवेश कहां हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें