फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: नहीं आए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, कोर्ट ने दिया अंतिम अवसर, अब 11 को होगी सुनवाई

Mon, 02 Dec 2024 07:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह सोमवार को सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख दी गई है। उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सोमवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सांसद को अंतिम अवसर देते हुए अगली सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तिथि नियत कर दी है।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दूबेपुर ब्लॉक के हसनपुर गांव में 13 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सभा की थी। पुलिस ने बिना अनुमति सभा करने के आरोप में सांसद संजय सिंह और उनके 13 नामजद व 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ बंधुआकला थाने में आचार संहिता उल्लंघन करने का केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें - श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की शिव मंदिर सहित निर्माणाधीन अन्य मंदिरों की तस्वीरें, 22 जनवरी के लिए है खास तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का तंज, बोले- अपराधियों ने यूपी में कानून-व्यवस्था के बैग में हाथ डालकर सब कुछ खाली कर दिया


पिछली पेशी पर कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए सांसद संजय सिंह समेत सभी 13 आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया था लेकिन सोमवार को सांसद नहीं आए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें