फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर सच्चे हितैषी हैं तो सीएम आवास में दलितों को बुलाकर खाना खिलाएं योगी: आप नेता संजय सिंह

Thu, 26 Apr 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र व राज्य सरकार को मुद्दों के आधार पर घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी के सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि किसानों, शिक्षामित्रों, बेरोजगार युवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य जनहित के मुद्दों पर आंदोलन किया जाएगा। 5 मई से पश्चिमी यूपी और 20 मई से पूर्वांचल में आंदोलन की शुरूआत होगी। वे गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 5 मई को सहारनपुर, 7 को मेरठ, 8 को अलीगढ़ और 9 मई को आगरा में मंडल मुख्यालयों पर जनसभा होगी। दूसरे चरण में पूर्वांचल में वाराणसी से बलिया के बीच करीब 350 किमी. पदयात्रा कर लोगों से संवाद किया जाएगा और सरकारों की गलत नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक किया जाएगा।

20 मई को पदयात्रा की शुरूआत वाराणसी से होगी, जो चंदौली, गाजीपुर आजमगढ़ होते हुए 5 जून को बलिया में समाप्त होगी। पदयात्रा में सरकार की नीतियों के खिलाफ पर्चे बांटे जायेंगे और जिला मुख्यालयों पर जनसभा होगी। आंदोलन के अगले चरण में प्रदेश के अन्य जिलों में जनाधिकारी रैली निकाली जाएगी। इसके बाद किसानों के मुद्दे पर एक राष्ट्रीय आंदोलन होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा दलित के घर भोजन करने पर निशाना साधते हुए संजय ने कहा कि इससे दलितों पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री अगर वास्तव में दलितों की हितैषी हैं तो दलितों को कालिदास मार्ग पर बुलाकर खाना खिलाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें