फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, यूपी में कौन हैं 'आप' के महायोद्धा

Tue, 11 Mar 2014 06:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दूसरी सूची में सूबे के 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर समेत अन्ना आंदोलन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को भी टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


पर खास बात यह है कि सूची में अधिकतर ऐसे लोग हैं, जो पहली बार चुनाव मैदान में कूदे हैं। इससे पहले पार्टी सूबे के सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

इस तरह सूबे में पार्टी के 46 उम्मीदवारों के टिकट घोषित हो गए हैं। शेष 34 सीटों पर पार्टी को प्रत्याशी घोषित करना बाकी है।

कुलपति और डॉक्टर भी बनेंगे नेता

‘आप’ ने कानपुर से जाने-माने आंखों के डॉक्टर डॉ. महमूद रहमानी को टिकट दिया है। डॉ. महमूद कई गांव भी गोद लिए हैं।

जबकि दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राधेमोहन मिश्र को गोरखपुर से टिकट दिया गया है। वे भी तीन बार के कुलपति रह चुके हैं।

मेरठ से डॉ. हिमांशु सिंह को टिकट मिला है। सैन्य सेवा के दौरान डॉ. हिमांशु ने कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। सियाचिन में भी उनकी सेवा को सराहा गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के साथ रिलायंस के दादरी प्रोजेक्ट के आंदोलन में वे जेल भी गए थे। गन्ना किसानों के लिए भी कई आंदोलन चलाए।

तो भला जज साहब ही क्यों पीछे रहें

फैमिली कोर्ट से वीआरएस लेकर पार्टी से जुड़ने वाले वरिष्ठ जज अरुण कुमार त्रिपाठी को देवरिया से टिकट दिया है।

तो सिविल इंजीनियर व सामाजिक सेवा से जुड़े साबिर राही को अलीगढ़ से तो लखीमपुर खीरी से इलियास आजमी को टिकट दिया गया है।

पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव व पीएसी मेंबर के पद पर काबिज इलियास इससे पहले शाहाबाद व हरदोई से दो सांसद रह चुके हैं।

प्रतापगढ़ से कारगिल शहीद आशीष शुक्ला के भाई अशोक शुक्ला को टिकट दिया गया है। अशोक भी सेना से सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा से जुड़ गए थे। उन्होंने अन्ना आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्नाव से पार्टी ने अन्ना आंदोलन के जिला संयोजक अरविंद कुमार कमल पर भरोसा जताया है।

कुशीनगर से सामाजिक कार्यकर्ता अखंड प्रताप सिंह और डुमरियागंज से पार्टी कार्यकर्ता बदरे आलम को टिकट दिया गया। जबकि मोहनलालगंज सीट से सुनील गौतम को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन

ये रहे नाम

लखीमपुरःइलियास आजमी, जौनपुरःडॉ. कैलाश प्रकाश यादव, गोंडाःमशूक उस्मानी, बिजनौरःडॉ. गौरव चौहान, रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) राम ध्यान भारती, बुलंदशहरःराहुल दीपांकर, आजमगढ़ःराजेश यादव, आगरा (सुरक्षित)रविंद्र सिंह, अलीगढ़ःसाबिर राही, नगीनाःसारिका चौधरी
फूलपुरःशिमला श्री, मोहनलाल गंजःसुनील गौतम, इटावाःउजियारे लाल, अमरोहाःमौलाना कल्बेत रशीद, भदोहीःवारिस इकबाल खान
गोरखपुरःप्रो. राधे मोहन मिश्रा, मुजफ्फरनगरःमोहम्मद यामीन, संभलःमेहंदी बर्की सोहेल, ओनलाःनरेश सिंह, पीलीभीतःराजीव अग्रवाल
हाथरस (सुरक्षितःसुनहरी लाल टांक, फतेहपुर सीकरीःमहावीर सिंह सोलंकी, सीतापुरःशेफाली मिश्रा, प्रतापगढ़ःअशोक कुमार शुक्ला, कौशांबी (सुरक्षित) डॉ. शीतला प्रसाद, अंबेडकर नगरःकर्मबीर चक्रवर्ती, सलेमपुरःचंद्र प्रताप सिंह, फतेहपुरःजैन उल हक, गौतमबुद्धनगरःकेपी सिंह, बरेलीःसुनील कुमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें