आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि पंचायत चुनाव के जरिए वह ग्रामीण इलाकों में पैठ बनाने में सफल हुई है। पार्टी के मुताबिक अब तक के नतीजों में आप समर्थित 70 से अधिक जिला पंचायत सदस्य और 200 से अधिक ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि पंचायत चुनाव के जरिए वह ग्रामीण इलाकों में पैठ बनाने में सफल हुई है। पार्टी के मुताबिक अब तक के नतीजों में आप समर्थित 70 से अधिक जिला पंचायत सदस्य और 200 से अधिक ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा है कि विजयी जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में भी मौका देगी।
विज्ञापन
संजय ने दावा किया है कि कई जिलों में आप के बड़ी संख्या में प्रत्याशी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजों ने विधानसभा चुनाव में होने वाले बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है। गोरखपुर, प्रतापगढ़, संतकबीर नगर, जौनपुर, बागपत, बरेली, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी और महोबा में बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य पद पर पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली सफलता पर कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आरोप लगाया कि मैनपुरी, बांदा, रायबरेली और पीलीभीत जैसे कई जिलों में जीतने वाले आप के उम्मीदवारों को प्रशासन प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने पुलिस-प्रशासन के दम पर आप के प्रत्याशियों को जबरन हराने का काम किया है।