फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक पर असलहे के बट से हमला, कार से कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खरगापुर निवासी संदीप प्रताप सिंह पर शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में संदीप का सिर फट गया। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


संदीप के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह एलडीए मार्केट विनय खंड एक स्थित विस्मितला बिरयानी के यहां खाना खा रहे थे। आरोप है कि उसी समय वहां बैठने को लेकर सुमेंद्र यादव से विवाद हो गया। सुमेंद्र अपने 10 से 12 साथियों के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हत्या की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों में एक युवक ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर वार कर दिया। इससे संदीप का सिर फट गया। संदीप के सड़क पर गिर जाने के बाद आरोपियों ने कार से कुचलकर मारने का प्रयास किया। इस बीच वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
संदीप को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल ले जाया गया। संदीप की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें