फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला, सिर फटा

विज्ञापन
घायल अली।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में हलवासिया चौराहे के पास चेरी ट्री कैफे के बाहर बृहस्पतिवार देर रात नाका के राजेंद्र नगर निवासी अली मोहम्मद पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। उन पर लात-घूंसों व ईंट से वार कर सिर फाड़ दिया।
विज्ञापन

घायल की मां मुमताज ने दस नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मुमताज के अनुसार रात करीब 11:30 बजे हुई मारपीट में सिर पर चोट लगने से उनका बेटा बेहोश हो गया। अफरातफरी के बीच मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अली को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

यह देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
मुमताज की तहरीर पर नाका के आदित्य रावत, सौरभ, शाकिब, वारिस, राज पाठक, सरताज, मुजीब, लकी, तौसीब, जउरे व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें