फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट की छत लगी टपकने, रख दिए टब

विज्ञापन
एयरपोर्ट पर रखे टब।
विज्ञापन
लखनऊ। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की छत बारिश में जगह-जगह से टपकने लगी है। पानी से फर्श को बचाने के लिए नीचे टब रखे गए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे एयरपोर्ट प्रशासन की शुक्रवार को किरकिरी हुई।
विज्ञापन

गत वर्ष 2400 करोड़ रुपये से बने लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-थ्री का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद हाल ही में हुई बारिश से छत टपकने लगी है। कुछ समय पूर्व भी छत टपकने की शिकायत सामने आई थी। शुक्रवार को छत फिर से टपकने लगी। यात्रियों के अनुसार बोर्डिंग हॉल की ओर छत से कई जगह बारिश का पानी तेजी से टपकने लगा। यात्रियों की शिकायत पर कर्मचारियों का ध्यान छत की ओर गया, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने जहां-जहां पानी टपक रहा था, उन जगहों पर टब रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें