फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवती सड़क पर गिरी, कुचलकर मौत

Mon, 12 Jan 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी युवती सड़क पर गिर गई। भागने के कारण आरोपी चालक ने ट्रैक्टर युवती के उपर से निकाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवती के मौसेरे भाई को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मडियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक रहीमनगर डिडौली निवासी इरम (25) रविवार दोपहर मौसरे भाई सुहेल के साथ बाइक से घर जा रही थीं। सुहेल हेलमेट लगाए हुए थे। दोनों जब गौरभीठ रोड पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली उनकी बाइक से पीछे से जा टकराई। टक्कर लगते ही इरम छिटक कर सड़क पर जा गिरी। वहीं, सुहेल सड़क की दूसरी ओर गिर पड़े। इरम जब तक संभल पाती आरोपी चालक उन्हें रौंदते हुए भागने लगा। यह देख लोग आक्रोशित हो गए और दौड़ाकर आरोपी चालक को पकड़ कर धुन दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लिया गया है। इरम के घरवालों के तहरीर देने पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें