फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी के विरोध पर युवक से मारपीट कर लूटी नकदी

Thu, 11 Dec 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के रोशनाबाद में चोरी के विरोध पर दबंगों ने जयसिंह यादव से नकदी लूट ली। आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा भी। कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जयसिंह के मुताबिक 21 सितंबर को शाम पांच बजे वह रोशनाबाद में मकान बनवा रहे थे। उनकी बाइक हरगोविंद वाटिका लॅान के सामने खड़ी थी। तभी उनकी नजर सैरपुर के नरहरपुर निवासी अनिल पर पड़ी, जो उनकी बाइक लिए जा रहा था। पीड़ित के विरोध पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकला। जयसिंह का आरोप है कि कुछ देर बाद अनिल अपने भाई अरविंद, अमित और दो अज्ञात लोगों के साथ आया और उनसे मोबाइल व नकदी लूट ली। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई भी की। भीड़ जुटने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि जब वह थाने पहुंचे तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें