फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने लगाया फंदा

Sun, 04 Jan 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अजय वर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती ई रिक्शा चालक अजय वर्मा (32) ने शुक्रवार शाम फंदा लगा लिया। अलीगंज निवासी अजय वर्मा पत्नी संगीता और दो बेटों के साथ रहते थे।
विज्ञापन


बड़े भाई राधेश्याम के अनुसार, अजय नशे का आदी था। संगीता ने 16 दिसंबर को उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वहां से संगीता को फोन कर ट्रॉमा सेंटर बुलाया गया। बताया गया कि अजय ने बाथरूम में लोअर के नाड़े के सहारे फंदा लगा लिया। फंदा टूटने से वह फर्श पर गिर पड़े। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक के मुताबिक अजय ने आत्महत्या का प्रयास किया था, उन्हें समय से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें