लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को आरजे बनने का अनुभव मिलेगा। अदाणी समूह ने ''हर सफर के हमसफर'' अभियान के तहत यात्रियों को माइक तक लाने और उड़ान से पहले आरजे बनने का अनुभव दिलाने का मौका देने की तैयारी की है। इसके लिए ''नो आरजे स्टूडियो'' कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल के शुरू होने से उड़ान का इंतजार करने वाले यात्री न सिर्फ हवाई अड्डे की आवाज बनेगें, बल्कि आरजे बनने का अनुभव ले सकेंगे। इसके जरिये शनिवार को कई यात्रियों ने अपनी यात्रा से जुड़ी कहानियों को भी साझा किया। टिप्स दिए और गानों की फरमाइशें भी हुईं। इन पलों ने टर्मिनल की लय ही बदल दी। जो जगह आमतौर पर टाइम टेबल और आवाजाही से पहचानी जाती है, वह बातचीत, मुस्कान, हंसी व अनुभवों से भर गई।