फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सर्वेंट क्वार्टर में मिला युवती का शव, मुंह पर रखा था तकिया, पिता ने की जांच कराने की मांग

Sat, 25 Nov 2023 10:00 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

महानगर के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में डॉक्टर यहां घरेलू काम करने वाली युवती का शव सर्वेंट क्वार्टर में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ महानगर के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के सर्वेंट क्वार्टर में एक डॉक्टर की 19 वर्षीय नौकरानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर मौका मुआयना किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया है। मृतका के पिता ने पुलिस से जांच की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीतापुर के सिधौली कस्बे के शिवपुरी की रहने वाली मधु शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में डॉ. अपर्णा अग्रवाल के फ्लैट में डेढ़ साल से काम कर रही थी। वह अपार्टमेंट के सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी। शनिवार सुबह जब काफी देर तक मधु नहीं आई तो अपर्णा उसे बुलाने सर्वेंट क्वार्टर गईं। काफी देर खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। तब पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस किसी तरह दरवाजे का लॉक तोड़कर भीतर गई तो बेड पर मधु का शव पड़ा मिला। उसके मुंह पर तकिया रखा था। एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। अगर कोई तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेटी की मौत की जांच हो
मृतका के पिता रामरतन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर फोन पर मधु से उनकी बात हुई थी। तब मधु ने उन्हें बुलाया था। शनिवार को अपर्णा ने उन्हें फोन कर मधु की मौत की जानकारी दी। रामरतन का कहना है कि वह चाहते हैं कि मामले की जांच हो। इतनी कम उम्र में इस तरह से मधु की मौत कैसे हो सकती है? जो भी जिम्मेदार हों उन पर कार्रवाई की जाए।

घर की आर्थिक स्थित बेहद खराब
रामरतन के परिवार में पत्नी रामरती देवी और दो बेटे हैं। रामरतन खेती किसानी करते हैं। घर की माली हालत खराब होने की वजह से ही मधु को काम करने के लिए भेजा था। बेटी की मौत से पिता समेत परिवार के लोग सदमे में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें