फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलते ऑटो में महिला से छेड़छाड़, कूदकर बचाई जान

Fri, 09 May 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चलते ऑटो में महिला से छेड़छाड़, कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में बुधवार रात में चलते ऑटो में चालक ने महिला से छेड़छाड़ की। खुद को बचाने के लिए महिला चलती ऑटो से कूद गई। घटना में वह काफी चोटिल हो गई। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ठाकुरगंज निवासी युवक के मुताबिक वह काफी दिन से बीमार हैं। बुधवार रात आठ बजे तालकटोरा निवासी बहन हालचाल लेने घर आई थीं। करीब 10:15 बजे बहन घर जाने के लिए निकली। बहन ने एप के जरिये ऑटो बुक किया था। ऑटो चालक ने रास्ता बदल दिया। यह देखकर बहन घबरा गई। आरोपी चालक उससे छेड़छाड़ करने लगा।

इस बीच महिला के पास उनके भाई की कॉल आ गई। पीड़िता ने घटना की जानकारी उन्हें दी। भाई के कहने पर महिला ने आरोपी से ऑटो रोकने के लिए कहा तो उसने और रफ्तार बढ़ा दी। ऐसे में खुद को बचाने के लिए पीड़िता चलते ऑटो से कूद गई। आरोपी ऑटो लेकर भाग निकला। पीड़िता ने भाई को कॉल कर घटनास्थल बुलाया। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक पीड़िता के मोबाइल के जरिये ऑटो नंबर के आधार पर आरोपी चालक सरोजनी नगर के अमौसी निवासी हरनाम सिंह राठौर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें