लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में घर के बाहर टहल रही महिला से कुत्ता टहला रहे अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला के अनुसार, घटना 21 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है। वह खाना खाने के बाद अपने घर के सामने टहल रही थीं। तभी गांधीनगर, तेलीबाग का रहने वाला व्यक्ति कुत्ता टहलाने के दौरान उन पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें धक्का दिया और कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने खुद को सचिवालय में कार्यरत बताते हुए धमकी दी कि वह कुछ भी कर सकता है। साथ ही यह भी कहा कि उसके पास रिवॉल्वर है और वह उन्हें व उनके परिवार को जान से मार देगा। घटना के बाद पीड़िता और उनका परिवार दहशत में है। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।