फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकान से महिला ने पार किए 70 हजार के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के लौलाई स्थित सराफ राजन वर्मा की दुकान वैष्णो ज्वैलर्स से महिला ने 70 हजार रुपये के जेवर पार कर दिए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी राजन के मुताबिक 23 अगस्त की दोपहर डेढ़ बजे एक महिला बैग लेकर उनकी दुकान में आई। उसने सोने की चार अंगूठियां और एक चेन ले ली, जिनकी कीमत 70 हजार रुपये थी। भुगतान के समय उसने कहा कि कुछ रकम बैग में है और बाकी रुपये बाहर उसकी कार में रखे हैं, जिस लेकर वह आ रही है। इसके बाद महिला निकल गई। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी तो राजन दुकान के बाहर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।



बैग में मिले खून से सने कपड़े

राजन ने जब महिला के बैग की जांच की तो उसमें खून से सने कपड़े मिले। साथ ही बच्चों के भी कपड़े थे। काफी दिनों तक पीड़ित ने दुकान और अगल-बगल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये महिला की तलाश की, पर वह पकड़ में नहीं आ सकी। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक महिला की खोजबीन के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें